फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Flood water entered many villages of Vishunpur Dewar

Deoria News: विशुनपुर देवार के कई मजरों में घुसा बाढ़ का पानी

Mon, 08 Sep 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Flood water entered many villages of Vishunpur Dewar
बरहज के उग्रसेन सेतु के निकट बाढ़ के पानी से ​घिरी गोरखपुर जनपद के कोलखास गांव की सड़क
खतरे के निशान से 95 सेमी ऊपर बह रही सरयू, 24 घंटे में जलस्तर में पांच सेमी की आई कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 से 95 सेमी ऊपर 67.45 मीटर पर बह रही है। बाढ़ का पानी विशुनपुर देवार के करीब आधा दर्जन मजरों में घुस गया है। परसियां देवार के दो मोहल्ले, जबकि भदिला प्रथम गांव चारों तरफ से पानी से घिरा है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में जलस्तर में पांच सेमी की कमी आई है। फिर भी दुश्वारियां बरकरार है।
सरयू का जलस्तर बढ़ने पर राप्ती भी उफान पर है। सरयू नदी में आई बाढ़ के कारण विशुनपुर देवार के कतलहिया, लोहार टोला, अनुसूचित जाति बस्ती, स्कूलहिया सहित करीब आधा दर्जन मोहल्लों में पानी घुस गया है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि छप्परों में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

दिन तो जैसे-तैसे कट जा रहा है, मगर रात भयावह हो जा रही है। विषैले जीव-जंतुओं का भय सताने लगा है। वहीं सरयू का पानी पीडब्ल्यूडी बांध के अलावा कटइलवा-कपरवार संगम तट और विनोबापुरी नवीन बंधे पर दबाव बना रहा है। परसियां देवार के दसरसरिया और भरटोला तक सरयू का पानी पहुंच गया है। जलस्तर में हो रही कमी से लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
सरयू नदी के जलस्तर में पांच सेमी की कमी आई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
-उपेंद्र प्रसाद, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed