फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Flight ticket worth Rs 22200 made for the recovery of the girl from Mumbai

Deoria News: मुंबई से किशोरी की बरामदगी के लिए बनवाया 22200 रुपये का फ्लाइट का टिकट

Fri, 26 Jul 2024 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Flight ticket worth Rs 22200 made for the recovery of the girl from Mumbai
- लौटने के लिए भी मां से बनवाया ट्रेन का टिकट, खर्चे के लिए छह हजार रुपये लिए
विज्ञापन

- मुंबई में सुराग मिलने पर लाने गए थे तीन पुलिस कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। एक पखवाड़ा पूर्व गांव का एक युवक प्रेमजाल में फंसा कर एक किशोरी को भगा ले गया। इसकी जानकारी हुई तो मां ने थाने पहुंचकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उसकी लोकेशन मुंबई में मिली। पुलिस की तीन सदस्यीय टीम मुंबई जाने के लिए तैयार हुई।
पुलिस ने मां से करीब 22200 रुपये का लखनऊ से फ्लाइट का टिकट बुक कराया। इसके बाद वापसी के लिए करीब सात हजार रुपये का ट्रेन का टिकट भी मां से बनवाया। यही नहीं वहां आने-जाने में होने वाले खर्च के लिए मां से करीब छह हजार रुपये लिए। इसके बाद लड़की को बरामद कर मां को सौंप दिया, लेकिन किशोरी फिर से गायब हो गई। इसके बाद से मां बेटी की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की बेटी को एक पखवाड़े पूर्व गांव का युवक भगा ले गया। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस को लड़की व युवक की लोकेशन मुंबई में मिली। पुलिस ने महिला से मुंबई जाने के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कराने को कहा। पुलिस का कहना था कि जितनी जल्दी पहुंचेंगे उतनी जल्दी से बरामद कर लेंगे। लेट होगा तो वे ठिकाना बदल देंगे। महिला ने एक दरोगा, एक सिपाही व एक महिला कांस्टेबल का मुंबई का टिकट बुक कराया। इसके बाद लौटने के लिए करीब सात हजार का ट्रेन का टिकट बुक कराया। खर्च के लिए 6000 रुपये भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 जून को टिकट बना ट्रेन से महिला के खर्चे से यह लखनऊ गए। इसके बाद लखनऊ से 18 जून को फ्लाइट से मुंबई पहुंच गए। 21 जून को वापस आ गए। मुंबई जाने वालों में दरोगा लक्ष्मी नारायण, महिला कांस्टेबल वंदना यादव व सिपाही रूपेश यादव शामिल थे। किशोरी को लाकर मेडिकल कराने व कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मां को सौंप दिया। इसके बाद किशोरी फिर गायब हो गई। बेटी के गायब होने पर पीड़िता थाने का चक्कर लगा रही है।

इस संबंध में सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed