{"_id":"5fde3abe8ebc3e3d9523b626","slug":"flaw-in-prime-minister-s-housing-eligibility-list-exposed-deoria-news-gkp3775319115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास पात्रता सूची में गड़बड़ी उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास पात्रता सूची में गड़बड़ी उजागर
विज्ञापन

देसही देवरिया (देवरिया)। बलटिकरा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन में हुई अनियमितता की जांच में गड़बड़ी उजागर हुई है। जांच अधिकारी ने सीडीओ जांच रिपोर्ट भेजकर ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
बैतालपुर क्षेत्र के बलटिकरा गांव के द्वारिकानाथ राय ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियों के अपात्र होने की शिकायत डीएम से की थी। सचिव व ग्राम प्रधान पर मनमानी पात्रता सूची तैयार कराने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि पात्र लोगों को योजना से वंचित करके अपात्र लोगों को लाभ दिया जा रहा है। ज्वाइंट मजिस्टेट सुमित यादव ने गांव जाकर मामले की जांच की। गांव में कुल 28 लोगों को आवास दिया गया है। शिकायतकर्ता की ओर से बताए गए आठ लाभार्थियों में छह अपात्र मिले। अधिकारी ने जांच रिपोर्ट में ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।