फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Flag march gave a sense of security

Deoria News: फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का एहसास

Mon, 02 Mar 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Flag march gave a sense of security
फोटो - फोटो : स्ंवाद
चनुकी। होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को लार कस्बा और संवेदनशील जगहों पर एडीएम प्रशासन की मौजूदगी में फ्लैग मार्च किया गया। एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह व एएसपी सुनील कुमार सिंह ने सभी को शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की ।
विज्ञापन

एडीएम और एडिशनल एसपी के साथ एसडीएम दिशा श्रीवास्तव पुलिस बल को लेकर लार नगर सहित बिहार बार्डर के मेहरौना तक फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने आम जनमानस से अपील की है कि कल होली का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्वक मनाए । कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दे । साथ ही माहौल बिगाड़ने वाले व अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही । कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहेगी तथा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी जारी रहेगी। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, लेखपाल पवन सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन

होली और रमजान के त्योहारों को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च

भागलपुर/मईल। मईल पुलिस फोर्स ने सोमवार शाम को क्षेत्र के विभिन्न कस्बों और गांवों में रूट मार्च कर त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगो से अपील की है। बताया कि होली और रमजान को लेकर रूट मार्च निकाला गया है। इस दौरान पुलिस ने लोगों से कहा कि अगर त्योहारों में किसी अराजक तत्वों ने खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मईल थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने पहले पैदल मार्च किया। इसके मुस्लिम समुदाय के लोगों से रमजान में जुम्मे की नमाज दोपहर दो बजे से अदा करने की अपील की गई है। पुलिस ने तेलिंयाकला, नरसिंह डाड, मईल, लार रोड, कुण्डौली, भागलपुर कस्बा चौराहा होते हुए भागलपुर चौकी पर समाप्त किया गया। इस दौरान भागलपुर चौकी प्रभारी संतोष सिंह, अंकित सिंह, अरविंद कुमार, सुनील पाल, रोहितयादव, इजहार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed