फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fix the power system and send the report

Deoria News: सभी बूथों पर शौचालय, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर भेजें रिपोर्ट

Tue, 25 Apr 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fix the power system and send the report
डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण।संवाद
डीएम ने सलेमपुर के बूथों व बीएन इंटर कॉलेज मझौलीराज बने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो समाचार 24 डीईओ 151,152
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर निकाय चुनावों को लेकर सोमवार को डीएम जितेंद्र प्रताप व एसपी संकल्प शर्मा ने नगर पंचायत के बूथों और बीएन इंटर कॉलेज मझौली राज में मतदान पेटी को रखे जाने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। सभी बूथों पर उन्होंने शौचालय, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा के प्रबंध ठीक करवाकर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने नगर स्थित बापू इंटर कॉलेज लिटिल फ्लावर स्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अष्टभुजी के बूथ की जांच की। जिलाधिकारी ने एसडीएम को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अष्टभुजी पर मतदाताओं को पानी और धूप से बचाव के लिए टेंट की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। वहीं भरौली की बीएलओ नीलम पांडेय से फोन पर बात कर जिलाधिकारी ने मतदाता सूची के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने लिटिल फ्लावर पर बने मतदान केंद्र के बाहर रहने वाले दुकानदार और अन्य लोगों से मतदान के दिन होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीओ देव आनंद को सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता करने के बाद इसकी सूचना देने को कहा। बूथों के आसपास भीड़ जमा होने से रोकने के लिए बैरीकेडिंग करवाने के साथ ही बैरियर लगवाने का निर्देश दिया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का प्रबंध प्राथमिकता से कराने का निर्देश दिया। एसडीएम अरुण कुमार को उन्होंने व्यवस्था की समीक्षा कर रिपोर्ट देने को कहा। इस दौरान कोतवाल गोपाल पांडेय, ईओ पंकज कुमार, नायब तहसीलदार गोपाल जी, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सभानंद, कानूंनगो चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, लेखपाल रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed