फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five youths bathe in small Gandak river drowned on Holi at Deoria

देवरिया: होली के दिन छोटी गंडक नदी में नहाने आए पांच युवक डूबे, सुरक्षित निकाले गए बाहर

Sun, 20 Mar 2022 10:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Mar 2022 10:52 AM IST
सार

देवरिया में पांच युवक गंडक नदी में स्नान करने पहुंच गए, हालांकि आसपास के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। मौज मस्ती के दौरान पांच युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बड़ी मुश्किल से सभी को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
Five youths bathe in small Gandak river drowned on Holi at Deoria
मौके पर पहुंची पुलिस व भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में होली के दिन पांच युवक छोटी गंडक स्नान करने पहुंचे जिसमें तीन युवक नदी में डूब गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस कर्मियों ने पांचों को बाहर निकाला। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिसकर्मियों ने तीनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास रहने वाले चंदन, आर्यन श्रीवास्तव, आयुष, राहुल और सुमित ने होली के मौके पर दोपहर में छोटी गंडक नदी कि पटनवा पुल स्थित घाट पर पहुंचे और मौज मस्ती करने लगे। दुकानदारों और आसपास के लोगों ने उन्हें नदी में स्नान करने से मना किया। बावजूद इसके पांचो कपड़े उतार नदी में नहाने उतर गए।
विज्ञापन


इसी दौरान पैर फिसलने से चंदन और आर्यन गहरे पानी में चले गए। दोनों दोस्तों को डूबता देख सुमित, आयुष और राहुल ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग घाट पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष अनिल कुमार को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से पांचों युवकों की नदी में तलाश शुरू कराई। राहुल और सुमित को तत्काल बाहर निकाल लेने से डूबने से बच गए। लेकिन चंदन, आर्यन और आयुष के गहरे पानी में चले जाने से हालत गंभीर बन गई।


बाहर निकालने के बाद पुलिस कर्मियों ने पांचों को सदर अस्पताल भिजवाया। इनमें से चंदन और आर्यन की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि पांचों युवकों को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed