{"_id":"635e8393b261067eb978c906","slug":"five-year-old-child-dies-in-road-accident-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: छठ पर्व पर मामा के घर आए मासूम की वाहन की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: छठ पर्व पर मामा के घर आए मासूम की वाहन की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 30 Oct 2022 07:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 30 Oct 2022 07:30 PM IST
सार
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप का पीछा किया तो कुछ दूरी पर छोड़ कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मासूम के नाना राम उग्रह यादव ने पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर पननहां गांव के समीप रविवार की शाम रुद्रपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
कुशीनगर जनपद के सुकरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चिलुवा निवासी शिवम (5) पुत्र सतीश यादव छठ पर्व पर अपनी मां के साथ गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पननहां में अपने नाना रामउग्रह यादव के घर आया था। रविवार शाम की 5:30 बजे के करीब वह सड़क के किनारे स्थित अपने नाना के दरवाजे पर खड़ा था। इसी बीच रुद्रपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप का पीछा किया तो कुछ दूरी पर छोड़ कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मासूम के नाना राम उग्रह यादव ने पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन