फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five women injured in fight over old rivalry

Deoria News: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में पांच महिलाएं घायल

Tue, 30 Jul 2024 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Five women injured in fight over old rivalry
भाटपार रानी। ग्राम अमरी चक में सोमवार को सुबह पुरानी रंजिश को लेकर सगे दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की पांच महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायल महिलाओं का इलाज भाटपार रानी अस्पताल में पुलिस ने कराया। ग्राम अमरी चक निवासी रामायण शाह और रामनाथ शाह के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें रुगदी देवी (65) पत्नी रामायण, प्रिया (24), बेवी देवी (25), कुमारी कंचन (18) तथा पूजा (16) घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज भाटपार रानी अस्पताल में पुलिस की देखरेख में कराया गया। थाना अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया है कि तहरीर आई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed