Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five thousand students will receive tablets from the CM.

Deoria News: पांच हजार विद्यार्थियों को सीएम के हाथों से मिलेगा टैबलेट

Thu, 19 Nov 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Five thousand students will receive tablets from the CM.
देवरिया। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 20 नवंबर को गोरखपुर शहर के चंपा देवी पार्क (रामगढ़ ताल के बगल में) में टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के करीब पांच हजार मेधावी विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को गोरखपुर लेकर जाने व आने के लिए 100 बसों की व्यवस्था की गई है। चयनित विद्यार्थियों की सहभागिता एवं वितरण संबंधी तैयारियों को लेकर डीएम मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि टैबलेट वितरण के लिए चयनित पात्र विद्यार्थियों का विवरण एवं आवश्यक अभिलेख समय से सत्यापित कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में जाने वाले विद्यार्थियों की सहभागिता तथा जनपद में ही लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित संस्थानों को
विद्यार्थियों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा उन्हें कार्यक्रम से जुड़ी आवश्यक जानकारी समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि वितरण प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

एडीआईओएस निलेश पांडेय ने बताया कि इस जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर संबंधित विभागों के अधिकारी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed