फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five new dengue patients found, three recovered

Deoria News: डेंगू के नए पांच मरीज मिले, तीन स्वस्थ हुए

Fri, 08 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five new dengue patients found, three recovered
डेंगू के नए पांच मरीज मिले, तीन की हुई छुट्टी
विज्ञापन


वार्ड में भर्ती सात मरीजों का चल रहा इलाज



देवरिया। डेंगू का प्रकोप कम हो नहीं रहा है। हर रोज नए मरीज मिल रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बुधवार की शाम से बृहस्पतिवार को दोपहर तक नए पांच मरीज भर्ती किए गए। इनके खून का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। वार्ड में भर्ती सात मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि स्वस्थ होने पर तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। शहर के एक मोहल्ले की महिला एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज कराने पर आराम नहीं मिला तो जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शहर के ही अन्य एक मोहल्ला का युवक रविवार को बुखार की चपेट में आ गया। दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो अस्पताल के ओपीडी में दिखाया। दवा के साथ जांच कराई गई। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तरकुलवा क्षेत्र का एक युवक एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज और जांच कराया। रिपोर्ट आने पर प्लेटलेट्स कम होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। खुखुंदू क्षेत्र का एक युवक पंद्रह दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर बुखार ठीक हो गया। पर 30 नवंबर से फिर बुखार हो गया और कमजोरी महसूस होने लगी। प्राइवेट में इलाज और जांच कराया गया। इसके बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सदर ब्लाक क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति को भी भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज, दवा, जांच व प्लेटलेट्स की निशुल्क सुविधा है। अलग से वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed