फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five more people found corona infected, 14 active cases

पांच और लोग कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस हुए 14

Mon, 03 Jan 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five more people found corona infected, 14 active cases
पांच और लोग कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस हुए 14
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना फिर पांव पसारने लगा है। सोमवार को पांच पॉजिटिव केस मिलने से खलबली मच गइ। प्रशासन तथा स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच कराने में जुट गया है। साथ ही तीसरी लहर को रोकने के लिए भी जोर लगाया जा रहा है। कोरोनो संक्रमित मिलने के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। समय रहते लोग सजग नहीं हुए तो हालत बिगड़ सकते हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। आए दिन संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या चौदह हो गई है। इसमें भाटपाररानी क्षेत्र के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले वह घूमने के लिए दिल्ली गया था। उधर विकास खंड देसही देवरिया क्षेत्र के एक परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बरहज ब्लॉक के एक गांव निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

वहीं देवरिया खास निवासी युवक भी संक्रमित मिला है। वह नोएडा में है। उसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग बिना मास्क के घरों से निकल रहे हैं। बाजार में भीड़ हो रही है। दुकानों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है। दुकान पर मौजूद कर्मी बिना मास्क लगाए व ग्लब्स पहने ग्राहकों को सामान दे रहे हैं। वहीं कचहरी में वादकारी बगैर मास्क के पहुंच रहे हैं। कार्यालयों में भी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में दस लोग मिले संक्रमित
एक जनवरी से अब तक तीन दिन में दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक जनवरी को आई रिपोर्ट में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के पांच लोग संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराने में जुटा था कि तीन जनवरी को फिर पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। सर्विलांस टीम के एपिडिमियोलॉजिस्ट राजीव भूषण पांडेय, हेल्थ इंस्पेक्टर राजन त्रिपाठी, रविजीत बहादुर सिंह, नागेंद्र कुमार व विशाल पासवान पॉजिटिव लोगों से संपर्क करने में जुट गए हैं। संक्रमित लोगों की केस हिस्ट्री जुटाने के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। जनपद में अब तक 20245 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। उनमें से 20009 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 222 लोगों की जान जा चुकी है।

मॉक ड्रिल के लिए हुई बैठक
देवरिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए की गई तैयारियों को परखा जाएगा। इसके मद्देनजर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर मंडल की संयुक्त निदेशक डॉ. रक्षा रानी की मौजूदगी में सीएमओ कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई। इसमें तैयारियों तथा कमियों को दूर करने पर चर्चा हुई। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. एचके मिश्रा, डब्ल्यूएचओ के अंकुर सांगवाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed