फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five MBA transformers of Lar substation caught fire, created chaos

Deoria News: लार उपकेंद्र के पांच एमबीए ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरातफरी

Mon, 09 Oct 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Five MBA transformers of Lar substation caught fire, created chaos
सलेमपुर। लार उपकेंद्र के पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। यह देख अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने मेन सप्लाई को कटवाकर बालू की मदद से आग पर काबू पाया। उपकेंद्र से जुड़े सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति पांच घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। रात बारह बजे के बाद खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

लार उपकेंद्र से रामनगर, रावतपार रघेन, मटियरा जगदीश, पटनेजी, दोगारी राजमल, ठाकुर गौरी, बरडीहा दलपत, नेमा, तकिया, गाहोडिला, बभनौली, पंदौरा, भूडुसरी सहित सौ से अधिक गांवों को आपूर्ति दी जाती है। शनिवार को आपूर्ति चालू थी। इसी बीच अचानक उपकेंद्र के पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौजूद कर्मचारियों ने मेन आपूर्ति कटवा दी। इसके बाद उपकेंद्र परिसर में रखे गए बालू की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान पांच घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

वहीं, बिजली नहीं रहने से उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। खराबी को दुरुस्त कर कर्मचारियों ने जले ट्रांसफार्मर को ठीक कर रात बारह बजे आपूर्ति बहाल की। उधर, लार नगर का फीडर शनिवार की शाम सात बजे के करीब तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। अंदर बैठे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पूरे नगर की आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ ही अन्य फीडरों में करंट आने लगा। इसके वजह से पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। आपूर्ति नहीं रहने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। देर रात आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
बाल बाल बचे ड्यूटी पर तैनात एसएसओ
उपकेंद्र के अंदर लगे केबल जर्जर हो चुके हैं। आए दिन फाल्ट होता रहता है। इसके चलते फीडर ब्लास्ट की घटनाएं अक्सर होती रहती है। ड्यूटी पर तैनात कर्मी मंजीत सिंह ने बताया कि जिस दौरान फीडर ब्लास्ट हुआ उस दौरान सप्लाई चालू कर रहा था। संयोग ठीक रहा की बाल बाल बच गया। अंदर खराबी व सीलन होने की जानकारी निगम के लोगों को दी गई है। फिर भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है।
...
अधीक्षण अभियंता के निर्देश के बाद भी नहीं हटाया गया हल्का लाइन मैन
नार्थ फीडर पर तैनात लाइन मैन की लापरवाही से उपभोक्ता आजिज आ गए हैं। इसकी शिकायत लोगों ने निगम के अधिकारियों से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता जीसी यादव ने तकरीबन एक पखवाड़ा पूर्व तत्काल नार्थ फीडर से हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी उसे नहीं हटाया गया है।

....
फीडर ब्लास्ट करने और पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे रात में ही ठीक करा आपूर्ति बहाल करा दी गई है। नार्थ फीडर पर तैनात लाइन मैन को जल्द दूसरे फीडर पर भेज दिया जाएगा। -मनीष यादव, एसडीओ लार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed