फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five injured in fight over refusal to build Khadanja road

Deoria News: खड़ंजा सड़क बनाने से मना करने पर मारपीट, पांच घायल

Fri, 15 Dec 2023 04:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2023 04:10 PM IST
सार

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खेत में खड़ंजा सड़क निर्माण होने का आरोप लगाते हुए मारपीट किया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Five injured in fight over refusal to build Khadanja road
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेत में खड़ंजा सड़क बनाने से मना करने पर मारपीट हो गई। इसमें एक युवक का बाया हाथ टूट गया। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। सभी का स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


देवकली निवासी हरिकेवल गुप्ता का आरोप है कि खेत में एकतरफा खड़ंजा कराया जा रहा था। हमारे बेटे ने मना किया तो पड़ोसी नाराज हो गए और विवाद पर उतारू हो गए। देखते देखते ही दूसरे पक्ष ने बेटे पर हमला बोल दिया और मारपीट कर उसका बायां हाथ तोड़ दिया। बीच बचाव करने पर हमलावरों ने हमें और विशाल को भी नहीं बख्शा। मारपीट में दीपक को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


उधर, दूसरे पक्ष से भी रामप्रीत कुशवाहा सहित दो लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खेत में खड़ंजा सड़क निर्माण होने का आरोप लगाते हुए मारपीट किया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed