फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five houses burnt due to fire, loss of lakhs of rupees

Deoria News: आग लगने से पांच घर जले, लाखों रुपये की क्षति

Thu, 01 Jun 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five houses burnt due to fire, loss of lakhs of rupees
रामपुर कारखाना के पौहारी छापर गांव में आग लगने से पांच घर जले।संवाद
रामपुर कारखाना के पौहारी छापर गांव का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। पौहारी छापर गांव में बृहस्पतिवार को आग लगने की वजह से पांच घर जल गए। मौके पर जुटे कई गांवों के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर बाद में फायर सर्विस की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पौहारी छापर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर संजय गुप्ता के छप्पर के मकान में अचानक धुंआ उठता देख लोगों ने शोर मचाया। घर के लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गए। इसी बीच तेज हवा चलने से आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों की चपेट में चंदेव गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, अंबिका गुप्ता और शेषनाथ गुप्ता की मकान भी आ गई। पांचों लोगों का घर धू-धू कर जल गया। इसमें सबसे अधिक क्षति संजय गुप्ता को हुई। उनके घर में रखा, गेहूं, चावल, कपड़ा, साइकिल सहित अन्य लाखों रुपये का सामान जल गया। जानकारी होने के बाद मौके पर जुटे कई गांवों के लोगों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। सूचना पर बाद में फायर सर्विस की भी गाड़ी पहुंची। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। लोगों ने राजस्व विभाग को भी मामले की जानकारी दी है। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पौहारी छापर गांव में आग लगने की उन्हें जानकारी नहीं है। दिखवा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed