फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five detained over Durga Puja fundraising dispute

Deoria News: दुर्गा पूजा में चंदा वसूली पर विवाद, पांच हिरासत में

Wed, 01 Oct 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Five detained over Durga Puja fundraising dispute
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में दुर्गा पूजा में चंदा लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों ने मारपीट कर लिया। पुलिस दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। खुखुंदू क्षेत्र के लखना टोला हरपुर में सोमवार को रंजित मौर्या पुत्र विश्वनाथ मौर्या और मोतीलाल यादव पुत्र स्व. रामाकांत यादव के बीच दुर्गा पूजा में चंदा वसूली को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
पुलिस का कहना है कि चंदा लेन देन को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। उधर, पुलिस ने मंगलवार को एक पक्ष से रंजित मौर्या, संदीप, अभिषेक कुमार त्यागी, अनूप कुमार और दूसरे पक्ष से मोतीलाल यादव को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मरहवां गांव में रुपये लेनदेन को लेकर हुए विवाद में नूर आलम का चालान किया गया है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed