{"_id":"58f10b4e4f1c1b042bcf5082","slug":"five-days-of-hunger-strike-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में पांच दिन से चल रहा अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में पांच दिन से चल रहा अनशन खत्म
देवरिया
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
तहसील में अनशनकारियों को जूस पिलाते प्रशासन के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। तहसील में पांच दिन से जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर अनशन कर रहे लोगों का एडीएम बीके दोहरे ने अनशन खत्म कराया। उन्होंने अनशनकारियों को जूस पिलाया। प्रशासन ने जमीन की पैमाइश कराकर आंदोलनकारियों की भूमि का सीमांकन करा दिया है।
नगर के सेमरौना चौराहा स्थित जमीन पर मोहन लाल विश्वकर्मा, रमाशंकर विश्वकर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा आदि वर्षों से आबाद हैं। आरोप है कि एक रसूखदार व्यक्ति उनकी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। वह उन्हें उनकी जमीन पर निर्माण कराने से रोक रहा था। पीड़ितों के अनुसार आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करने की नियत से प्रशासन को गुमराह करता रहा।
सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित का पूरा परिवार तहसील में धरने पर बैठ गया। पीड़ितों के समर्थन में नगर के विभिन्न दलों के नेताओं के खड़े होने के बाद आंदोलन आमरण अनशन में बदल गया। दो दिन पहले अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन को हरकत में आना पड़ा। अपर जिलाधिकारी बीके दोहरे ने तहसील प्रशासन को पीड़ित परिवार के जमीन का पैमाइश कराकर सीमांकन करने का आदेश दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एडीएम ने कहा कि पीड़ित परिवार की समस्या का समाधान कर दिया गया है। वह लोग प्रशासन की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं। इस दौरान एसडीएम घनश्याम, नायब तहसीलदार डॉ संजीव दीक्षित, सज्जाद अली, तारकेश्वर विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा मौजूद रहें।