फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five acres of wheat crop burnt to ashes due to fire

Deoria News: आग से पांच एकड़ गेहूं की फसल राख

Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Five acres of wheat crop burnt to ashes due to fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। करुअना क्षेत्र के खुदियां मिश्र और माझा टोला के बीच रविवार की दोपहर में कंबाइन से निकली चिंगारी से फसल गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक करीब पांच एकड़ फसल जल कर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि खुदियां मिश्र और माझा टोला के बीच किसान कंबाइन से गेंहू की फसल की कटाई करा रहे थे। किसानों के अनुसार, कंबाइन से चिंगारी निकलने के कारण फसल में आग लग गई। देखते ही देखते धूं-धूं कर जलने लगी।
विज्ञापन

आग की लपटें देख लोग दौड़ पड़े, मगर जब तक रमाकांत मिश्र, विक्की शुक्ल, निर्मला देवी, बीरबल मिश्र, नर्वदेश्वर तिवारी, रामनिवास शुक्ल सहित अन्य किसानों की पांच एकड़ गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेट भी पहुंच गई। ग्रामीणों, पुलिस कर्मियों और फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि आग से गेहूं की फसल जलने की सूचना है। हलका लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है।
भूसा बनाने वाली मशीन से खेत में लगी आग रुद्रपुर। बरडीहा गांव में रविवार की दोपहर खेत में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे भूसा लदी ट्राॅली जलने लगी। आग की चपेट में आने से दो बीघा गेहूं की फसल भी जलकर नष्ट हो गई।

ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। नाराज ग्रामीणों में भूसा बनाने वाली मशीन मालिक पर कार्रवाई की मांग की। सुरौली थाना क्षेत्र के बरडीहा अली गांव में दोपहर में गांव के दिलीप राव के खेत में डंठल में भूसा बन रहा था। रैपर मशीन से निकली चिंगारी ने भूसा लदी ट्राॅली में आग लग गई। गर्म हवा के सहारे आग खेत में लग गई। इसकी चपेट में आने से गांव के बरडीहा दल गांव के जितेंद्र जायसवाल, अतुल जायसवाल, जगदीश प्रसाद जायसवाल की करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed