{"_id":"6a3c218eda076263ea0c1823","slug":"fishermen-rescued-a-woman-who-had-gone-to-jump-into-the-saryu-river-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-185418-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरयू में छलांग लगाने पहुंची महिला को मछुआरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरयू में छलांग लगाने पहुंची महिला को मछुआरों ने बचाया
Wed, 24 Jun 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बरहज। निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास सरयू नदी में बृहस्पतिवार को बच्चों के साथ छलांग लगाकर जान देने आई महिला को मछुआरों ने बचा लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को साथ थाने लाई। बाद में परिजन को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि महिला पति के रवैये से परेशान थी। खुखुंदू थाना क्षेत्र के जिगनी सौन्हुली गांव की एक महिला दो बच्चों के साथ निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास सरयू नदी तट पर पहुंची। लोगों के अनुसार, वह बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच दोनों बच्चे रोने लगे।
बच्चों को रोता देख मछुआरों ने उसे नदी में छलांग लगाने से बचा लिया। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला को परिजन को सौंप दिया गया।