{"_id":"68f2af4078d1d1af710729cd","slug":"firecracker-shops-will-be-set-up-in-the-sugar-mill-premises-deoria-news-c-208-1-deo1009-165929-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चीनी मिल परिसर में सजेंगी पटाखा की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चीनी मिल परिसर में सजेंगी पटाखा की दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दीपावली पर पटाखा की दुकानें चीनी मिल परिसर में लगाई जाएंगी। इसमें सभी मानक पूरा कर लाइसेंस हासिल करने वालों को अनुमति दी जाएगी। अभी तक करीब 110 दुकानों का लाइसेंस जारी किया जा चुका है।
दुकान लगाने के बाद अगर किसी ने मानक पूरा नहीं किया तो लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। पुलिस की सख्ती लोगों की सुरक्षा के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
जिले में तहसीलवार पटाखा दुकानों के लिए जगह अग्निशमन विभाग ने तय किया है। जिला मुख्यालय पर चीनी मिल परिसर में दुकानें लगाई जाएंगी। यहां दुकानों का नंबर दिया गया है। दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस देने के बाद लाटरी सिस्टम से दुकानेंं आवंटित की जाएंगी। 18 अक्तूबर को कोतवाली में लाटरी निकाली जाएगी। इसके जरिए कौन दुकानदार कहां पर दुकान लगाएगा।
यह निश्चित किया जाएगा। इस व्यवस्था को देखते हुए कई आवेदकों ने एक से अधिक आवेदन किए हैं। जिससे दुकान आगे मिलने की संभावना बन जाए। इसके चलते सदर एसडीएम कार्यालय में आवेदकों की संख्या तीन सौ के पार पहुंच चुकी है। हालांकि इनमें से कई के सत्यापन का कार्य जारी है। अग्निमशन विभाग ने पटाखा दुकानों के लिए मानक तय किए गए हैं। दुकानेंं खुली जगह में होनी चाहिए। साथ ही दुकान टिनशेड की होनी चाहिए। हर दुकानदार को अग्निशमन यंत्र और बालू भरी बाल्टी रखना अनिवार्य है। इन मानकों को पूरा करने वाले दुकानदार ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के अलावा रुद्रपुर में सतासी इंटर कालेज, गौरीबाजार में चंद्रशेखर आजाद इंका देवगांव के सामने खुली जगह पर, सलेमपुर में बापू इंका के मैदान में दुकानें सजेंगी।
इसके अलावा भाटपाररानी, बरहज में खुली जगाहों पर दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त छोटे कस्बों में खुली जगहों पर दुकानें लगाने के लिए अस्थायी लाइसेंस दिए जा रहे हैं।