फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire wreaked havoc in Rudrapur on the third day too

Deoria News: रुद्रपुर में तीसरे दिन भी आग ने बरपाया कहर

Sun, 06 Apr 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fire wreaked havoc in Rudrapur on the third day too
रुद्रपुर। क्षेत्र में फसलों पर आग कहर तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को पिड़रा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दमकल की गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे गांव के एक खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपेटों को देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। गर्म पछुवा हवा के सहारे आग को बढ़ता विकराल रूप देख ग्रामीण आग बुझाने के दौरान कई बार असहज हुए। हवा की गति कम होने पर ग्रामीण किसी तरह आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन

गांव के सूर्यनारायण सिंह, त्रिलोकी सिंह, वीरेंद्र सिंह, किशोरा देवी, श्याम बिहारी तिवारी, राम चंद्र सिंह, सकली देवी, ग्राम पिंडरी जिगनिहवा निवासी उमा सिंह, रमाशंकर सिंह आदि किसानों की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने कहा कि क्षेत्र में आग जमकर कहर मचा रही है। किसानों ने क्षति का जायजा लेकर मुआवजा दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed