फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire with candles, Machi Afra-Tafari

Deoria News: मोमबत्ती से लगी आग, मची अफरा-तफरी

Tue, 07 Jul 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fire with candles, Machi Afra-Tafari
लार। नगर के मठ वार्ड स्थित एक मकान के अंदर मंगलवार की देर शाम आठ बजे के करीब मोमबत्ती गिरने से आग लग गई। परिजन अभी कुछ समझते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।इस दौरान घर के अंदर रखा गया सामान जल के राख हो गया।
विज्ञापन

आबादी के बीच आग लगने की जानकारी मिलते ही चीखपुकार मच गई। आगजनी की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों सहित आस पास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल आग बुझाने में जुट गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मठ वार्ड निवासी मैनू कुरैशी के घर बिजली कटने के बाद घर की महिलाएं उजाले के लिए सिलाई मशीन के ऊपर मोमबत्ती जला कर रख दिया और घर के कामों में जुटी थी। इसी बीच अचानक मशीन के पास रखे कपड़ों में आग लग गई। इससे निकली लपट से घर मे आग पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, कस्बा इंचार्ज कमलेश यादव पुलिस कर्मियों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और अधिकारियों की मदद से करीब दो घंटे से अधिक समय बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed