फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire near transformer

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर के पास बॉक्स में लगी आग, 200 से अधिक की आबादी की बिजली गुल

Fri, 31 May 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 31 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
fire near transformer
शास्त्रीय नगर वार्ड में शिकायत के बाद भी शाम को खराबी दुरुस्त नहीं कर सके कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है।अघोषित कटौती व लोकल फाॅल्ट से लोग आजिज आ चुके हैं।
बुधवार को भी शास्त्रीय नगर वार्ड में शाम आठ बजे के करीब ट्रांसफाॅर्मर के पास रखे बॉक्स में आग लग गई। इससे वार्ड की बत्ती गुल हो गई। शिकायत के बाद भी कोई कर्मचारी खराबी को ठीक करने नहीं पहुंचा। ऐसे में 200 से अधिक की आबादी उमस भरी गर्मी में पूरी रात परेशान रही। सुबह शिकायत पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने खराबी को ठीक किया। आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की।
नगर के चौक वार्ड में लगे 120 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से शास्त्रीय नगर वार्ड में आपूर्ति जाती है। बुधवार को शाम आठ बजे के करीब आपूर्ति चालू थी। तभी ट्रांसफाॅर्मर के समीप लगे तार के बॉक्स में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी वार्ड के लोगों ने उपकेंद्र के कर्मियों को सीयूजी पर देने की कोशिश की। लेकिन स्विच ऑफ था। कुछ देर बाद लोगों के प्रयास से आग बुझा दी गई। इसके बाद वार्ड की बिजली गुल हो गई। रात नौ बजे के करीब पहुंचा निगम का कर्मी सुबह फाॅल्ट को ठीक करने की बात कहकर चला गया। आपूर्ति नही रहने से पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हुई। कुछ लोग गर्मी से निजात पाने के लिए रात में सड़कों पर टहलते दिखे तो कुछ लोगों ने करवटें बदल रात बिताईं। पानी न होने से दिनचर्या प्रभावित हुई। आपूर्ति के अभाव में घरों में लगे कूलर, पंखा, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीबी बंद रहे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के करीब साहू विशाल गुप्ता की शिकायत पर पहुंचे कर्मियों ने खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
उधर, लार ब्लाॅक के मटियारा जगदीश गांव में लगे 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। संयोग ठीक रहा कि जिस समय आग लगी उस दौरान कोई रास्ते से राहगीर नहीं गुजर रहा था। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। जानकारी पर पहुंचे निगम के जेई गोरख गुप्ता ने आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-

चौक वार्ड के ट्रांसफाॅर्मर के पास लगे बॉक्स के केबल में आग लगी थी। उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। मटियारा जगदीश के ट्रांसफाॅर्मर में तापमान बढ़ने से आग लगी थी। आपूर्ति वहां भी चालू है।

-गोरख गुप्ता, जेई लार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed