{"_id":"5d641b5e8ebc3e015f5650b9","slug":"fire-in-shopping-mall-due-to-short-circut-deoria-news-gkp319074590","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से एसआरएस माल में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से एसआरएस माल में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट सर्किट से शापिंग मॉल में लगी आग
फायर सर्विस की गाड़ी ने अथक प्रयास के बाद आग पर पाया काबू
एसडीएम-सीओ देर रात तक मौके पर रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामलीला मैदान के पास स्थित एक शापिंग मॉल में रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लाखों रुपये कीमत के सामान जलकर नष्ट हो गए। एसडीएम-सीओ समेत पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। गरुणपार मोहल्ला निवासी सुशील जायसवाल का हनुमान मंदिर रोड पर रामलीला मैदान के पास एसआरएस मॉल है। प्रतिदिन की तरह रविवार की रात वह मॉल बंद कर घर चले गए। रात साढ़े 10 बजे के बाद शॉर्ट सर्किट से माल में आग लग गई। धुंआ निकलता देखकर आसपास के लोगों ने सुशील को फोन से जानकारी दी। विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर लाइन कटवा दिया गया। सदर कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस को आग लगने की सूचना दी गई। फायर सर्विस की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने भी इसमें काफी मदद की। सूचना पर एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ निष्ठा उपाध्याय, सदर कोतवाल अरुण मौर्य मयफोर्स मौके पर मौजूद रहे। मॉल संचालक सुशील ने बताया कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। मॉल में सामान के साथ ही सजावट पूरी तरह जल गया है। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से मॉल में आग लगी थी। दो घंटे की मेहनत के बाद आग को काबू में कर लिया गया। वहीं, मॉल में आग लगने के मामले की प्रारंभिक जांच में सुरक्षा के उपकरण नहीं मिले। अग्निशमन अधिकारी शंकर शरण राय ने शापिंग मॉल संचालक सुशील जायसवाल के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शापिंग मॉल में सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं दिया गया था।