फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire in huts 2 injured

Deoria News: शॉर्ट सर्किट से झोपड़ियों में लगी आग, बुझाते समय दो झुलसे

Mon, 29 Apr 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
fire in huts 2 injured
फोटो-
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के रुस्तम बहियारी की घटना, आग लगने के बाद सिलिंडर भी फटा
संवाद न्यूज एजेंसी

सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के रुस्तम बहियारी के खड़वा टोला में रविवार की सुबह विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें आधा दर्जन झोपड़ियां व उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गई। आग बुझाते समय पिता-पुत्र झुलस गए। एक गाय और बछिया की झुलसने से मौत हो गई। इसमें दो झोपड़ियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर भी ब्लास्ट कर गए। घटना रविवार की सुबह पौने दस बजे की है। आग अग्निशमन गाड़ी की सहायता से कई घंटे कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी।
ग्राम रुस्तम बहियारी खड़वा टोला निवासी कमलेश की झोपड़ी में सबसे पहले शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज पछुआ हवा में आग लगने से झोपड़ी में रखा सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट होने से आग विकराल रूप धारण कर आसपास के रूदल यादव, जवाहिर यादव, राजेश, जितेंद्र, उपेंद्र, गोलू और ईश्वर की झोपड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। इससे बॉक्स, गहना कपड़ा, अनाज, चौकी, बिछावन रुपये आदि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सिलिंडर ब्लास्ट करते ही आसपास के घरों से लोग सिलिंडर निकाल कर खेतों मे फेंकने लगे। एक झोपड़ी में बंधी कौशल की गाय व बछिया झुलसने से मर गई। उन्हें बचाते समय कमलेश और उनके पिता कौशल झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए भाटपाररानी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

ग्रामीणों व अग्निशमन दल के प्रयास से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, थानाध्यक्ष ने बनकटा पुलिस बल सहित पहुंचकर घटना का जायजा लिया। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व टीम क्षति की रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed