{"_id":"667db7cb01f60ed7cf0d40e4","slug":"fire-by-hightension-wire-deoria-news-c-208-1-deo1004-128955-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जर्जर हाईटेंशन तार की चिंगारी से लगी आग, बिजली आपूर्ति रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जर्जर हाईटेंशन तार की चिंगारी से लगी आग, बिजली आपूर्ति रोकी
Fri, 28 Jun 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
आपूर्ति बाधित होने से 100 घरों में छाया अंधेरा, जिम्मेदार लापरवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। वीरसिंहपुर गांव में बुधवार की देर शाम जर्जर हाईटेंशन तार की चिंगारी से एक व्यक्ति की छत पर आग लग गई। इससे वहां पर रखी लकड़ी व अन्य जरूरी सामान जल गए। इससे नाराज पीड़ित परिवार ने करीब सौ घरों की आपूर्ति रोक दी है। बिजली निगम के किसी जिम्मेदार ने इसकी सुध नहीं ली है।
भटनी के वीरसिंहपुर गांव में चंद्रभान यादव और धर्मेंद्र कुशवाहा के दरवाजे से हाईटेंशन तार प्राथमिक विद्यालय के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर में गया है। तार के जर्जर होने से पीड़ित परिवार को हादसे का डर सता रहा है। बुधवार देर शाम तार के चिंगारी से चंद्रभान यादव की छत पर आग लग लग गई। आग से लकड़ी और अन्य समान जलने की जानकारी दी गई है। इससे नाराज लोगों ने बिजली कटने के बाद तीनों तारों को एक रस्सी से बांधकर करीब 100 घरों की आपूर्ति रोक दी।
अवर अभियंता शक्ति सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।