{"_id":"642b1e1b9f258792c206ac34","slug":"fire-broke-out-in-132-kva-kasya-deoria-news-c-7-1-111469-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 132 केवीए कसया में लगी आग, तरकुलवा उपकेंद्र की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 132 केवीए कसया में लगी आग, तरकुलवा उपकेंद्र की आपूर्ति ठप
Tue, 04 Apr 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। कुशीनगर जनपद के कसया 132 केवीए बिजली उपकेंद्र में सोमवार सुबह आग लग गई, जिससे तरकुलवा सब स्टेशन की सप्लाई ठप हो गई। इससे नगर से लेकर समूचे क्षेत्र के 350 गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी से लोग बेहाल रहे। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। तरकुलवा सब स्टेशन की सप्लाई कसया 132 केवीए बिजली घर से दी जाती है। सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे हाईटेंशन तार अचानक टूट कर गिर गया। तेज आवाज के साथ कसया सब स्टेशन में आग लग गई। इसके कारण तरकुलवा सब स्टेशन की सप्लाई ठप हो गई। यह संयोग ही था कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। दोपहर से ही कसया और तरकुलवा सबस्टेशन के बिजली कर्मी फाल्ट को ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन रात आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
जेई संदीप कुमार ने बताया कि फाल्ट को ठीक किया जा रहा है। एक-दो घंटे में आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।