{"_id":"67f027622c252eaef800d88f","slug":"fire-broke-out-due-to-falling-of-high-tension-wire-10-acres-of-crop-burnt-deoria-news-c-208-1-sdn1004-150840-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से लगी आग, 10 एकड़ फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से लगी आग, 10 एकड़ फसल जली
Sat, 05 Apr 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। धोबी छापर गांव में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से गेहूं की फसल में शुक्रवार को आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो गांवों की करीब 25 किसानों की 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के साथ डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फसल जलने से किसान काफी चिंतित हैं।
धोबी छापर गांव में सुबह करीब नौ बजे जैसे बिजली आई 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार स्पार्क करते हुए गांव के गया मिश्र के खेत में टूटकर गिर गया। इसके बाद खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें तेज होने से आग आसपास के खेतों में भी फैल गई। इससे धनंजय मिश्रा, अरुण मिश्रा, योगेंद्र, चंद्रशेखर यादव, विनोद मिश्रा, देवेंद्र मिश्र समेत 25 किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने चारों तरफ पंपिंग सेट लगाकर पानी चलाना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम भी पहुंच गई। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि हाइटेंशन तार टूटकर गिरने से आग लगी थी।