फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire broke out again in Doaba... 40 acres of crops turned to ashes

Deoria News: दोआबा में फिर भड़की आग... 40 एकड़ फसल राख

Sat, 05 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 05 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out again in Doaba... 40 acres of crops turned to ashes
धोबी छापर गांव में बिजली से लगी आग के बाद जलती गेहूं की फसल को बचाने का प्रयास करते ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

एकौना। दो दिन से आग गोर्रा और राप्ती नदी के बीच दोआबा में जमकर कहर बरपा रही है। शुक्रवार की दोपहर तिघरा गांव के पास फसल की डंठल में लगी आग से छह गांवों के सरेह में जमकर कहर बरपाया।
गर्म हवा के झोंकों के सहारे आग एक गांव से दूसरे गांव तक पल भर में पहुंच कर फसलों को जलाती रही। विकराल रूप धारण किए आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मी और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 40 एकड़ गेहूं और अरहर की फसल जलकर नष्ट हो गई। आंखों के सामने खेत में खड़ी फसल को जलता देख किसानों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, तिघरा खैरवा गांव के पास किसी युवक ने डंठल में सिगरेट फेंक दिया था। इससे डंठल जलने के बाद आग ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल में पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ किसान कंबाइन से खेत कटवा रहे थे, आग को देखकर उन्होंने भाग कर किसी तरह जान बचाई। आग ने बेलवा दुबौली, लालपुर परसिया, रतनपुर, हौली बलिया आदि गांवों के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया।
करीब 50 एकड़ खेत में भूसा बनाने को छोड़ा गया डंठल भी जलकर राख हो गया। मौके पर तहसील प्रशासन की मौजूदगी में दमकल कर्मी और ग्रामीण जगह-जगह आग बुझाने मे लगे रहे। कई बार आग की तेज लपटों के कारण लोगों को पीछे हटना पड़ा।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लालपुर परसिया निवासी दयानंद सिंह, शैलेश सिंह, संतोष, रमेश पांडेय आदि किसानों ने तत्काल सर्वे कर प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed