फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR registered against three people for allegedly raping a young woman on the pretext of marriage.

Deoria News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 29 Jun 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three people for allegedly raping a young woman on the pretext of marriage.
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत गांव के प्रधान और निजी स्कूल के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने तहरीर में कहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भगवती गांव के बाहर एक निजी स्कूल संचालित है। इसमें वह काम करती थी। स्कूल के प्रबंधक एवं गांव के प्रधान का बेटा सौरभ गुप्ता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। उसे स्कूल आने से मना कर दिया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि इसके बाद सौरभ गुप्ता अपने पिता ग्राम प्रधान और स्कूल प्रबंधक वसंत कुमार उर्फ बबलू तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार के साथ उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने घर में घुसकर शादी की बात आगे बढ़ाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ गुप्ता पर दुष्कर्म, उसके पिता वसंत कुमार उर्फ बबलू और प्रधानाचार्य अनिल कुमार पर जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed