{"_id":"6a5fbe90006be4e474029d34","slug":"fir-registered-against-six-people-for-assault-deoria-news-c-208-1-deo1009-187359-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट के आरोप में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट के आरोप में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Wed, 22 Jul 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के सेहुड़ा गांव में पेड़ काटने के विवाद को लेकर हुई मारपीट और मोबाइल तोड़ने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों पर लवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
सेहुड़ा गांव के पीड़ित संजय पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पीपल के पेड़ को काटने के विवाद को लेकर रामबिहारी पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, मृत्युंजय पाण्डेय, दिवाकर, नमन और सत्यप्रकाश ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया। सुरौली थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौर्य ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद