फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR registered against five people for molestation and assault.

Deoria News: छेड़खानी और मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 10 Aug 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 10 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against five people for molestation and assault.
रुद्रपुर। दो साल पहले हुए एक विवाद में पुलिस ने पांच लोगों पर मारपीट और छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की है। एक शख्स ने राजीव गुप्ता उर्फ राज समेत उनके परिवार पर बेटी को जबरन गाड़ी में बैठा कर छेड़खानी करने और मारपीट का आरोप लगाया है।
नगर से सटे एक गांव निवासी शख्स ने कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया कि सात अप्रैल 2024 की शाम भाजपा नेता हाथ में रिवाल्वर लेकर उनके घर की तरफ विवाद करने आ रहे थे। रास्ते में उनकी बेटी से मुलाकात हो गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। वह चिल्लाने लगी तो आवाज सुनकर वह लोग पहुंचे। इस दौरान वह रिवाल्वर लहराते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित जान बचाकर अपने घर में घुस गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार इलाज कराने सीएचसी गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया था। कोतवाली में उनकी शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और उल्टे उन्हीं पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।

पुलिस ने आरोपी रामचक निवासी राजीव गुप्ता उर्फ राजू, राम निवास गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अतुल और रोहन गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज की। सीओ सत्येंद्र राय ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed