फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR lodged against two youths in a dispute over enmity

Deoria News: रंजिश में हुए विवाद में दो युवकों पर प्राथमिकी

Sat, 11 Apr 2026 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two youths in a dispute over enmity
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के सोहनाग बाजार से घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छपरा प्रयाग गांव निवासी सुमंत कुमार दो अप्रैल की शाम करीब छह बजे बाजार सोहनाग से सब्जी लेकर दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही आशु गोंड़ (19) व आर्यन गोंड़ (18) ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए हॉकी व क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। आसपास के लोगों की मदद से वह किसी तरह घर पहुंचे। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली सलेमपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed