फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR against six for assault at gas agency

Deoria News: गैस एजेंसी पर मारपीट छह के खिलाफ तहरीर

Fri, 17 Apr 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
FIR against six for assault at gas agency
एकौना। पचलड़ी चौराहा स्थित एचपी रसोई गैस के गोदाम पर ग्राहक से हुई मारपीट के मामले में दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ितों ने एजेंसी संचालक समेत छह लोगों पर सिलिंडर का अधिक रकम मांगने के विरोध में पिटाई कर छिनैती करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
वहीं शुक्रवार को भी सिलिंडर वितरण के दौरान अराजकता का माहौल बना रहा। धक्का-मुक्की होने की भी खबर है। ग्राहक गैस एजेंसी कर्मियों के खिलाफ वितरण में अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, पिटाई से घायल ग्राहक मनीष और पूनम देवी निवासी नई बाजार थाना झगहा जिला गोरखपुर ने एकौना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गैस गोदाम पर मौजूद लोग सिलिंडर देने के बदले अधिक रकम मांग रहे थे, जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे। घटना में दोनों का सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छह नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि प्रकरण में पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed