Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR against 10 people in case of violence in three villages

Deoria News: तीन गांवों में मारपीट के मामले में 10 लोगों पर प्राथमिकी

Sat, 14 Nov 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 14 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
FIR against 10 people in case of violence in three villages
भटनी। क्षेत्र के तीन गांवों में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने शुक्रवार को 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विवाद की वजह पटाखा जलाने का विरोध, दुकान की सफाई और पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी टिंकू मद्देशिया बलुआ अफगान चौराहे पर फास्टफूड की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम उनका भाई दुकान की सफाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी दुकानदारों ने टिंकू और उनके भाई के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

वहीं, कुरमौटा घुरी गांव में पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने महिलाओं की पिटाई कर दी। इसके अलावा नोनापार के फुलवरिया टोले में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने सीता देवी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने बलुआ अफगान निवासी मोहन मद्देशिया, राजन, कृष्णा, लल्लन और रवि, नोनापार फुलवरिया निवासी भीम पटेल और नवनीत पटेल तथा कुरमौटा घुरी निवासी काशीनाथ, दीपू कुमार और लालू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद में मारपीट हुई थी। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed