फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR against 10 named and 100 unknown persons for blocking the road

Deoria News: सड़क जाम करने के मामले में 10 नामजद व साै अज्ञात पर प्राथमिकी

Wed, 22 Apr 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
FIR against 10 named and 100 unknown persons for blocking the road
भटनी। साहोपार अंडरपास के पास सोमवार को सड़क पर शव रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग जाम करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने 10 नामजद और 100 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोपियों पर जाम के दौरान एम्बुलेंस रोकने, राहगीरों के साथ अभद्रता और पुलिस के साथ नोकझोंक करने का आरोप लगाया गया है। यह कार्रवाई कस्बा चौकी प्रभारी की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी नगर के रामपुर खुरहुरिया वार्ड निवासी सूरज राजभर (20) का शव रविवार सुबह एक स्कूल के पीछे पेड़ से लटका मिला था। मामले में परिजनों ने शनिवार को पिवकोल में सड़क हादसे के दौरान सूरज की पिटाई और हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी की तहरीर पर विशाल राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, श्याम बिहारी राजभर, कुंदन सिंह निवासी रामपुर खुरहुरिया, मोनू यादव, मुकेश, नीरज निवासी कोड़रा ठाकुर, थाना -सलेमपुर, शनि राजभर निवासी चांदपार, सूरज निवासी भीटहा, थाना भटनी, शिवानंद देहरी थाना बरहज और साै अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed