फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1,000 private hospitals; only 145 registered

Deoria News: एक हजार निजी अस्पताल, सिर्फ 145 का पंजीकरण

Fri, 16 Oct 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 16 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
1,000 private hospitals; only 145 registered
देवरिया। जिले में निजी अस्पतालों की भरमार है मगर अधिकतर का पंजीकरण नहीं है। करीब एक हजार निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में सिर्फ 145 ही क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट (सीएलए) के तहत पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

40 अस्पतालों के पास डिग्रीधारी डॉक्टर होने के बावजूद संचालन के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव है। अब स्वास्थ्य विभाग बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान मरीजों की मौत या अन्य विवादों के बाद जांच में कई बार पंजीकरण और डॉक्टरों की उपलब्धता से जुड़ी खामियां सामने आती हैं।
पूर्व में न्यू कॉलोनी स्थित जालपा और राघव नगर स्थित कृष्णावती अस्पताल को बिना पंजीकरण संचालन के मामले में सील किया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, करीब 40 अस्पतालों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है मगर जरूरी जानकारियां उपलब्ध नहीं कराने से उनके आवेदन लंबित हैं। संचालकों को मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed