{"_id":"6ad11c7bb6e41baf130fe2ce","slug":"motorcyclist-dies-after-crashing-into-an-electricity-pole-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-194482-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 16 Oct 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एकौना थाना क्षेत्र के खोपा गांव के पास बिजली खंभे से बाइक सवार युवक टकरा गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। साथ बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा बृहस्पतिवार की शाम को हुआ।
गोरखपुर जिले के झगहा थाना के जमरु गांव निवासी महेश यादव (24) पुत्र राम ध्यान अपने एक साथी के साथ बाइक से पचलड़ी की तरफ जा रहा था। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। बाइक सवार रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर खोपा गांव के पास बिजली के खंभे से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार तेज थी।
खंभे से टक्कर के बाद बाइक चला रहे महेश का सिर लहूलुहान हो गया, उसकी माैके पर मौत हो गई। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि सड़क हादसे में मरे युवक के परिजन को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। संवाद