फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Financial irregularities worth Rs 70 lakh 60 thousand in 23 gram panchayats

Deoria News: 23 ग्राम पंचायतों में हुई 70 लाख 60 हजार की वित्तीय अनियमितता

Sat, 23 Nov 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Financial irregularities worth Rs 70 lakh 60 thousand in 23 gram panchayats
देवरिया। लेखा परीक्षा की वार्षिक आडिट रिपोर्ट में सलेमपुर, भागलपुर, गौरीबाजार व बनकटा विकास खंड की कुल 23 ग्राम पंचायतों में लगभग 70 लाख 60 हजार 598 रुपये की वित्तीय अनियमितता और दुरुपयोग मिला है। वार्षिक आडिट रिपोर्ट में चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, प्रशासक व सचिव द्वारा संयुक्त रूप से सरकारी धन में अनियमितता की गई है। इसे लेकर नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। जिन ग्राम प्रधान, प्रशासक व सचिव को नोटिस भेजनी है उनमें भागलपुर के ग्राम पंचायत सुकरौली में ग्राम प्रधान फूलमती देवी सचिव राजेश कुमार, नरियाव में ग्राम प्रधान पूनम देवी सचिव संजय कुमार, बगही में प्रधान अंगद कुमार यादव सचिव संजय यादव, पिपरा रामधर प्रधान अष्टभुजा मिश्र, सचिव विनोद भारती, बगहा प्रधान लीलावती देवी सचिव संजय यादव, पिपरा बेनी प्रधान दिगंबर सिंह सचिव बालानंद तिवारी, ड्योढ़ी प्रधान राकेश राजभर सचिव विनोद भारती शामिल हैं। इसी प्रकार बनकटा विकासखंड में परसौनी आनंदघन प्रधान आनंद प्रकाश सिंह, सचिव अमन कुमार, गौरा प्रधान उर्मिला देवी, सचिव वृहस्पति शुक्ला व रिया मौर्या, गौरी बाजार विकास खंड के कालाबन प्रधान पूजा यादव सचिव ओमप्रकाश सोनी, बंसहिया प्रधान प्रेम प्रकाश गौड़, गौरी बुजुर्ग प्रधान रजनी देवी, भटौली खुर्द प्रधान साधना यादव व सचिव महेंद्र प्रसाद गौंड, सलेमपुर विकास खंड में हिछौरा लाला प्रधान माया देवी व चोरडिहां प्रधान उर्मिला देवी, सचिव अदिति दुबे, रजवल प्रधान प्रभुनाथ सिंह, धनपुरवा प्रधान दीपक कुमार सचिव जयप्रकाश गौंड, सोहनाग प्रधान रीता देवी सचिव अश्विनी मल्ल, पड़री झिल्लीपार प्रधान अरविंद सिंह सचिव रीना भारती को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा धनौती, बंसहिया, लबकनी व ककवल ग्राम पंचायतों में तत्कालीन परियोजना अधिकारी व गौरी बाजार विकासखंड के प्रभारी खंड विकास अधिकारी तथा इन ग्राम पंचायतों के तत्कालीन प्रशासक रहे संजय पांडेय व इन ग्राम पंचायतों के क्रमशः सचिव चंदन कुमार, अपराजिता यादव व प्रियंका मल्ल को भी नोटिस भेजा जाएगा। बता दें कि वर्तमान में संजय पांडेय डीडीओ उन्नाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed