फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fighting over kite flying, five injured including mother and daughters

Deoria News: पतंग उड़ाने को लेकर मारपीट, मां-बेटियों समेत पांच घायल

Thu, 12 Dec 2024 01:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Dec 2024 01:09 PM IST
विज्ञापन
Fighting over kite flying, five injured including mother and daughters
खुखुंदू। क्षेत्र के मझवलिया गांव में पतंग उड़ाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें मां-बेटियों समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझवलिया में बुधवार की सुबह प्रभावती देवी पत्नी प्रदीप कुशवाहा का बेटा राज कुशवाहा (7) अपने छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी बीच पड़ोस के बच्चे भी राज के साथ खेल रहे थे। आरोप है कि पड़ोस का बच्चा राज के छत पर आ पहुंचा और कहने लगा कि छत पर मेरी पतंग गिरी है।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। कुछ लोगों द्वारा राज कुशवाहा को छत से नीचे बुलाकर उसकी पिटाई करने का आरोप है। बीच-बचाव करने पर मां प्रभावती देवी, उनकी बेटियां प्रिया कुशवाहा और मुस्कान कुशवाहा को भी मारापीटा गया। जिसमें मुस्कान कुशवाहा का सिर फट गया।
विज्ञापन

मारपीट में पांच लोग घायल हुए है। उधर, दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि एक पक्ष से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed