फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fighting on bursting the balloon in the canopy

Deoria News: शामियाना में लगे गुब्बारे को फोड़ने पर मारपीट

Thu, 01 Jun 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fighting on bursting the balloon in the canopy
भटनी के धर्मखोर बाबू गांव में तिलक समारोह में चले लात-घूसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घांटी बाजार। एक गांव में तिलक समारोह के दौरान गुब्बारा फोड़ने पर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। जिससे भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ। किसी ने सूचना भटनी थाने को दी। माैके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। भटनी के धर्मखोर बाबू गांव में मंगलवार को रामजस कुशवाहा के घर तिलक समारोह था। उनके पड़ोसी अमरजीत कुशवाहा के बेटे दुर्गेश भी वहां गए थे। बताया जा रहा है कि तिलक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बच्चे शामियाने में लगे गुब्बारे को फोड़ने लगे, जिससे उसकी रस्सी टूट गई और शामियाने वाले के सिर पर जा गिरी। इसके बाद शामियाने वाले ने वहां मौजूद दुर्गेश को पीट दिया। कुछ देर बाद उसके घरवाले वहां पहुंच गए। इसके बाद रामजस व दुर्गेश के परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। जमकर लात-घूसे व लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर हुआ। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। भटनी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि विवाद की सूचना पर मौके पर गए थे। दोनों पक्ष ने शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed