{"_id":"65736d3e248136ba81073085","slug":"fighting-between-two-groups-of-youth-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-14626-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवकों के दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने लाठी पटक खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवकों के दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने लाठी पटक खदेड़ा
Sat, 09 Dec 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
लार नगर के बाईपास रोड की घटना
लार। नगर के बाईपास रोड में युवकों के दो गुटों में बृहस्पतिवार की देर रात गाड़ी साइड करने के विवाद में सरेराह मारपीट हो गई। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंचे डॉयल-112 के पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी दोबारा युवक उलझ गए। मामला बढ़ते देख थाने को सूचना दी। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने लाठी पटक कर युवकों के गुटों को खदेड़ दिया। स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर कुछ देर के लिए पुलिस तैनात रही।
थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के युवक शादी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बाइक से कहीं जा रहे थे। लार बाईपास रोड पर हाइडिल तिराहा के पास जाम लगा था। इस दौरान युवकों के दो गुट बाइक साइड करने को लेकर उलझ गए। दोनों पक्षों ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्ष भीड़ गए। सरेराह होती मारपीट देख किसी ने डॉयल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने एक नहीं सुनी।
इस पर डॉयल 112 के पुलिस कर्मियों ने थाने को सूचना दी। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने लाठी पटक युवकों को खदेड़ दिया। इसके बाद वाहनों के लगी कतार को हटवाया। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि कुछ युवक आपस में बाइक साइड करने को लेकर विवाद किए थे। उन्हें हटाया गया है।
विज्ञापन
--
दुकान के सामने बाइक खड़ी करने के लिए उलझे युवक, पांच हिरासत में
लार। गांधी मार्केट निवासी आमिर और कादिर दरवाजे के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से पांच को हिरासत में लेकर थाने लाई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। संवाद