{"_id":"66806eea9cb8a0d40a0eaf86","slug":"fighting-between-two-communities-in-bhaluani-three-including-bjp-leader-injured-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-129052-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भलुअनी में दो समुदायों में मारपीट, भाजपा नेता समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भलुअनी में दो समुदायों में मारपीट, भाजपा नेता समेत तीन घायल
विज्ञापन
बरहज के भलुअनी में हुई मारपीट के बाद धरने पर बैठे घायल से समझाती पुलिस संवाद
- कब्रिस्तान के पास स्थित जमीन पर बाड़ लगाने को लेकर विवाद, दोनों पक्ष से 40 पर केस
- भाजपा नेता पक्ष के लोग बैठे धरने पर, अफसरों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/भलुअनी (देवरिया)। कब्रिस्तान के पास स्थित भूमि पर बाड़ लगाने को लेकर शनिवार की सुबह दो समुदायों में मारपीट हो गई। इसमें भाजपा नेता समेत तीन लोग घायल हो गए। अन्य समुदाय से मारपीट की जानकारी पर घायलों के साथ बड़ी सख्या में लोग भलुअनी कस्बे के मेन चौक पर धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे बाद अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया और घायलों को अस्पताल भेजा।
भलुअनी कस्बे के जय प्रकाश नगर वार्ड नंबर-12 निवासी दिनेश गुप्त (38) पुत्र केदारनाथ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। दिनेश का कहना है कि कब्रिस्तान के पास उनकी पुश्तैनी जमीन है। शनिवार को सहयोगियों के साथ वह उस जमीन पर बाड़ लगवा रहे थे। इसी बीच दूसरे समुदाय के कुछ लोग पहुंचे और विरोध करते हुए पैमाइश के दौरान लगा पत्थर तोड़ने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। करीब आधे घंटे तक हुए बवाल से हड़कंप मच गया। मारपीट में एक पक्ष से दिनेश गुप्त, दीनबंधु मद्धेशिया (60) और उनके पुत्र राजेश (38) घायल हो गए। मारपीट की वारदात के बाद वार्ड में तनाव हो गया। मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर घायलों के साथ बड़ी संख्या में लोग मेन चौक पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने भाजपा नेता दिनेश गुप्त की तहरीर पर पांच नामजद और 25 अज्ञात, जबकि दूसरे पक्ष के सत्तार की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।