फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fighting between groups of Pradhan and former Pradhan, 11 people injured

Deoria News: प्रधान और पूर्व प्रधान के गुटों में मारपीट, 11 लोग घायल

Thu, 18 Jul 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Fighting between groups of Pradhan and former Pradhan, 11 people injured
मुहर्रम जुलूस से लौटने के बाद हुआ विवाद, प्रधान की बोलेरो भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


फोटो समाचार....

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। मंगराईच गांव के प्रधान और पूर्व प्रधान के गुटों में बुधवार देर शाम को जमकर मारपीट हो गई। इसमें प्रधान, प्रधान के बेटे और भतीजे समेत 11 लोग घायल हो गए। प्रधान की बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर तीन गाड़ियों से बड़ी संख्या में थाने से फोर्स पहुंच गई। तब जाकर दोनों पक्ष शांत हो गए। प्रधान पक्ष से दो को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगराईच गांव के प्रधान जितेंद्र उर्फ बबलू यादव का आरोप है कि शाम को मुहर्रम जुलूस से लौटने के बाद दरवाजे पर बैठा था। तभी पूर्व प्रधान पक्ष के सूरज चौहान बेटे अभिषेक से सुबह में ताजियादारों को पानी पिलाने की बात को लेकर उलझ गया। फिर बड़ी संख्या में पूर्व प्रधान पक्ष के लोग दरवाजे पर चढ़कर आ गए और मारपीट करने लगे। जिसमें मेरे आलावा बेटा अभिषेक यादव, भतीजा शाहिल यादव, उग्रसेन यादव, भोलू यादव, सत्यप्रकाश यादव समेत दो और घायल हो गए। हमलावरों ने दरवाजे पर खड़ी बोलेरो का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

अभिषेक और शाहिल को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि पूर्व प्रधान जगदीश यादव का कहना है कि मुहर्रम जुलूस में सूरज चौहान सुबह ताजियादारों को उसकी तरफ से आवभगत में लगा था। देर शाम को सूरज जब गांव के बगीचे में गया है तो उसी बात से नाराज प्रधान पक्ष उससे उलझ गए है। इसी बीच मारपीट शुरू हो गई है। इसमें सूरज के अलावा गोविंद यादव और अरविंद यादव घायल हो गए। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फोर्स मौके पर पहुंची थी। सब इधर-उधर भाग निकले। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि विवाद की जानकारी मिली है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed