फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight the trouble firmly, feel free to tell your problem to the police

Deoria News: मुसीबत का डटकर करें मुकाबला, पुलिस से बेझिझक बताएं अपनी समस्या

Mon, 28 Aug 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fight the trouble firmly, feel free to tell your problem to the police
सलेमपुर के सेंटपाल प​ब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला को सं
सलेमपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से नगर के सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में सोमवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें 250 छात्राएं मौजूद रहीं। पाठशाला के मुख्य अतिथि सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही पुलिस सुरक्षा की जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी शेयर न करें। वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करें, शर्माएं नहीं, पुलिस से खुल कर अपनी समस्या बताएं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 के संबंध में जानकारी दी और बताया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है तो वे इस नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उनका नाम व पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जएगा। सीओ ने बालिकाओं को बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे 112 डायल की मदद भी ले सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल और फेसबुक से गोपनीयता भंग हो रही है। अपनी व्यक्तिगत बातों को फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर न करें। इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। पाठशाला के शुभारंभ अवसर पर प्रबंधक विनोद कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य बीएम तिवारी, भूपेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इस दौरान रजनी, विनोद पांडेय, राकेश यादव, तारकेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- महिला हेल्पलाइन हमारी सुरक्षा के लिए सार्थक साबित हो रहा है। समझ आ गया कि 1090 पर कॉल करके हम अपनी परेशानी को आसानी से दूर कर सकते हैं।
- दिशा दूबे

- पुलिस हमारे लिए बहुत कुछ कर रही है, हमें भी बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत पुलिस से करनी चाहिए। जब शिकायत करेंगे तभी तो हमें पुलिस से मदद मिलेगी।
- मरियम

- पुलिस के प्रति हमें अपना सोच बदलने की जरूरत है। पुलिस हरसंभव हमारी मदद के लिए तैयार है। महिला पुलिस से छात्राएं आसानी से अपनी समस्या बता सकती हैं।
- केशर त्रिपाठी
- समय रहते हम पुलिस को सूचना दें तो पुलिस हमारी मदद के लिए मौके पर पहुंचती है। हम जागरूक हों और परेशानी होने पर पुलिस को जानकारी दें तो, निश्चित ही समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- समीक्षा तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed