फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight over land dispute, several injured

Deoria News: जमीन विवाद में मारपीट, कई घायल

Wed, 26 Nov 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fight over land dispute, several injured
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी गांव में बुधवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। रायबारी गांव निवासी रंगीला साहनी व विशुन साहनी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष में विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाएं और युवक एक दूसरे पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
इसमें एक पक्ष के पवन साहनी, गोविंद साहनी, ललिता देवी तो दूसरे पक्ष की गीता देवी, रीता देवी, कुमारी नेहा, मुन्नी देवी, इंदु देवी, रितेश साहनी,अर्जुन साहनी और बाबूराम साहनी घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों का प्राथमिक इलाज भटनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इसमें मुन्नी देवी, इंदु देवी और रीता देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार चौरसिया ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed