{"_id":"69f62d7d929133c00506cad2","slug":"fight-over-land-dispute-report-filed-against-three-deoria-news-c-208-1-deo1033-180855-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीन के विवाद में मारपीट, तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीन के विवाद में मारपीट, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 02 May 2026 10:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 02 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
सिरसिया गांव निवासी सीता देवी ने तहरीर में बताया है कि डीह की जमीन पर उनका करीब 50 वर्षों से कब्जा है, जहां नीम, जामुन, अमरूद और बढ़हल के पेड़ लगे हैं। आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इस पर उनकी सास लालझरी देवी विरोध करने पहुंचीं तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जब सीता देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उन्हें भी लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद