फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight over dancing on DJ, got into a scuffle with the police officer also.

Deoria News: डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, दरोगा से भी उलझे

Sat, 22 Nov 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fight over dancing on DJ, got into a scuffle with the police officer also.
एकौना। क्षेत्र के पचलड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात आई एक बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों के समूह में मारपीट हो गई। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया तो नशे में धुत्त युवक दरोगा से ही उलझ गए। पचलड़ी निवासी मुन्ना ठठेरा की लड़की की बरात मऊ जनपद से आई थी। बराती द्वार पूजा में डीजे पर डांस कर रहे थे। नशे में धुत गांव के कुछ युवक भी इसी में डांस करने लगे। इसको लेकर बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान एक युवक को पुलिसवाले समझाने लगे। इस दौरान दो युवक पूछताछ कर रहे दरोगा से उलझ गए। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर थाने भेजा। इस बाबत सीओ हरिराम यादव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीजे पर डांस को लेकर मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed