{"_id":"641de9d4ab2803d5e307caa4","slug":"fight-in-old-enmity-three-injured-deoria-news-c-7-1-98410-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, तीन घायल
Fri, 24 Mar 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
रामलक्षन। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भृगुसरी गांव में शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश में दो पक्षों में लाठियां चटकीं। इसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई। उन्हें सीएचसी रुद्रपुर से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
भृगुसरी गांव में शाम को पुरानी रंजिश में गोलबंद होकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के सतीराम निषाद 45 पुत्र बदरी निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अनिल निषाद 30 पुत्र रामवृक्ष निषाद तथा सत्येंद्र निषाद 27 पुत्र रामलाल निषाद घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से एंबुलेंस से रुद्रपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने गंभीर हालत देखकर दोनों पक्षों को जिला अस्पताल भेज दिया। बृहस्पतिवार शाम को भी कहासुनी हुई थी, लेकिन लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था।