फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight between family members and wedding guests in Bariyarpur

Deoria News: बरियारपुर में घरातियों और बरातियों में मारपीट

Sun, 23 Nov 2025 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fight between family members and wedding guests in Bariyarpur
बरियारपुर। नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर 9 स्थित दलपिठनी मोहल्ले में रविवार को हरिनारायण यादव के यहां भलुअनी थाना क्षेत्र के तरकुलहा से आई बरात में बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। कुर्सियां और टेंट सामग्री टूट-फूट गए। कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट में तरकुलहा निवासी कृष्णा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दलपिठनी पक्ष के तीन लोग भी घायल हुए, जिनका इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हंगामे की सूचना डायल 112 नंबर पर दी गई। पीआरबी टीम के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई और मामले की जानकारी बरियारपुर थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो हालात पहले ही बिगड़ चुके थे। कन्या पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बरात के दौरान मारपीट हुई थी। पूछताछ के बाद कन्या पक्ष के तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed