फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight between BJP and SP supporters, ten injured

भाजपा और सपा समर्थकों में मारपीट, दस घायल

Thu, 03 Mar 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fight between BJP and SP supporters, ten injured
भाजपा और सपा समर्थकों में मारपीट, दस घायल
विज्ञापन

गौरी बाजार। क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव के पगरा टोले में बुधवार की देर रात सपा और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के दस से अधिक लोग घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई, जिससे भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मतदाताओं को रकम और शराब बांटने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है।
बुधवार की देर रात करमाजीतपुर गांव के पगरा टोले पर राम आशीष साहनी के घर कीर्तन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद आयोजित प्रीतिभोज में गांव के लोग शामिल थे। चर्चा है कि इस दौरान भाजपा समर्थक गांव में जनसंपर्क करने को पहुंचे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों से किसी बात पर ग्रामीणों से उनकी कहासुनी होने लगी। उसी बीच कुछ लोगों ने सपा नेताओं को सूचना दी कि मतदाताओं को रकम और शराब बांटी जा रही है। एक नेता के भाई अपने समर्थकों के साथ गांव में पहुंच गए।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। फिर विवाद हो गया। ईंट-पत्थर भी चलाए जाने लगे। इसी बीच किसी ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर कर दिया। उससे गांव में भगदड़ मच गई। मारपीट की इस घटना में भाजपा के मयंक ओझा, सुनील ओझा सहित चार लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के श्रीप्रकाश उर्फ नाथू सिंह, संदीप कुमार सिंह, अंतर्यामी वर्मा उर्फ भोलू, मुलायम यादव, विशाल यादव, भवनाथ यादव सहित अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने गंभीर रूप से घायल मयंक ओझा एवं सुनील ओझा को गोरखपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद ठहराया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। गांव में शांति व्यवस्था कायम करने को से पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed